पंचायत उपचुनाव के लिए छह प्रखंडाें में प्रेक्षक प्रतिनियुक्त
भागलपुर | पंचायत उपचुनाव के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारियाें काे प्रेक्षक के रूप में प्राधिकृत किया गया है। इसकाे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने अादेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि वैसे प्रखंड जहां केवल चार पदाें जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया अाैर सरपंच पद के लिए चुनाव हाेना है, उन प्रखंडाें के लिए प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गर्इ है। जिले के छह प्रखंडाें में पंचायत समिति सदस्य, मुखिया अाैर सरपंच के लिए उपचुनाव 18 मार्च काे हाेगा। वैसे प्रखंडाें के लिए प्रेक्षक के रूप में दायित्वाें के निर्वहन के लिए पदाधिकारियाें काे प्राधिकृत किया गया है। इनमें बिहपुर के लिए डीअारडीए डायरेक्टर, पीरपैंती के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी, कहलगांव के लिए एडीएम राजेश झा राजा, जगदीशपुर के लिए डीडीसी अाैर सुल्तानगंज के लिए एडीएम (विभागीय जांच) काे प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रेक्षक नामांकन से लेकर मतगणना प्रक्रिया तक किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी, कमिश्नर, डीएम अाैर राज्य निर्वाचन अायाेग काे देंगे। मतदान व मतगणना खत्म हाेने के दाे दिनाें के अंदर सभी प्रेक्षक अपनी अंतिम रिपाेर्ट अायाेग काे उपलब्ध कराएंगे। प्रेक्षक काे एक हजार रुपए एडवांस मिलेंगे।