होली की बधाई देते ही छात्र को युवक ने बीच सड़क पर चाकू घोंप कर मार डाला
घोघा के ओलपुरा नया टोला की घटना, अपराधियों ने शव काे गेहूं के खेत में फेंका
बदमाशाें ने साेमवार रात होलिका दहन कर घर लौट रहे युवक की पुराने विवाद में लाठी से पीटकर हत्या कर दी और शव को घर से एक किलोमीटर दूर गेहूूं के खेत में फेंक दिया। घटना घोघा थाना क्षेत्र के ओलपुरा नयाटोला की है। मृतक की पहचान लूटन मिस्त्री के पुत्र बुगल शर्मा (38 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक की प|ी निर्जला देवी ने बताया कि सोमवार की शाम 7:30 बजे होलिका दहन के लिए पति घर से निकले थे। काफी देर बाद जब वापस नहीं आए तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मंगलवार की सुबह रसलपुर के थानेदार हरेंद्र कुमार, सन्हौला थानेदार ब्रजेश कुमार और घोघा थानेदार शंभु पासवान के साथ पुलिस जवान ने खोजबीन शुरू की। चार घंटे बाद मृतक के घर से एक किलोमीटर दूर साधोपुर बहियार में एक गेहूं खेत से बुगल शर्मा की लाश मिली। मृतक का हाथ टूटा हुआ था और चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गहरे निशान थे।
जगदीशपुर में होली गीत पर डांस कर रहे युवक की गाेली मारकर हत्या, दो पक्षों में हुआ पथराव, 5 घायल
{मंगलवार देर रात हुई यह घटना
{तनाव को देखते हुए कैंप कर रही पुलिस
भास्कर न्यूज | जगदीशपुर
जगदीशपुर के भड़ोखर गांव में मंगलवार देर रात होली गीत पर डांस कर रहे अशोक मंडल के 25 साल के बेटे विष्णुदेव मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर गोराडीह और जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में विवाद बढ़ गया। मंगलवार की देर रात अाैर बुधवार काे दो पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें मृतक के भाई किशन मंडल, उसकी चचेरी गर्भवती भाभी बबीता देवी, बहन उमा देवी सहित पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी की सूचना पर एसएसपी आशीष भारती, डीएम प्रणव कुमार, एसडीएम आशीष नारायण मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही लोदीपुर, बबरगंज, बायपास, कजरैली सहित कई थानों की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी पहुंचे। फिर अफसराें ने दाेनाें पक्षाें व शांति समिति के साथ बैठक कर मामला शांत कराया।
अापराधिक छवि का है विक्की पलटू यादव से चल रही अदावत
क्राइम रिपोर्टर | भागलपुर
छात्र शुभम साकेत की हत्या का मुख्य अारोपी विक्की सिंह अापराधिक छवि की है। पलटू यादव से उसकी अदावत चलती है। इस कारण पलटू के सारे दोस्तों को वह दुश्मन समझाता है। सूत्रों का कहना है कि शुभम के दोस्त गुलशन से विक्की का किसी बात को लेकर विवाद हुअा था। गुलशन के पक्ष से शुभम ने विक्की को कुछ कहा था। इस कारण उसकी हत्या की गई। विक्की सिंह सरकारी बस स्टैंड में गार्ड का काम करता है। सितंबर 2019 में बस स्टैंड में उसके साथ मारपीट हुई थी। पिस्टल से मार कर उसका सिर फोड़ दिया गया था। इस मामले में विक्की सिंह ने पलटू यादव, मनोज यादव, सूरज यादव, अोम सिंह उर्फ लल्ला, अमित पांडेय उर्फ किट्टू व तीन-चार अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। बाद में कुछ अारोपियों से उसने समझौता भी कर लिया था, जिनका नाम केस से पुलिस ने निकाल दिया था।
जब तक शुभम मरा नहीं, तब तक विक्की चाकू से करता रहा वार
रघुवीर के सामने ही विक्की शुभम साकेत पर चाकू से तब तक हमला करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बीच सड़क पर होली की शाम हुई इस हत्या को कई लोगों ने देखा, लेकिन किसी ने शुभम की मदद नहीं की। रघुवीर उसे बचाने अागे भी अाया, लेकिन उस पर भी चाकू से विक्की ने हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद विक्की बाइक से फरार हो गया। रघुवीर टेम्पो से उठा कर शुभम को मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी पाकर गांव से मृतक के परिजन भी मायागंज अस्पताल पहुंचे।
होली खेलने दोस्त के घर जा रहा था शुभम, रास्ते में हुअा हमला
पुलिस को दिये बयान में मृतक की मां का कहना है कि मंगलवार शाम को उनका बेटा शुभम शाम में 5.30 बजे गांव स्थित घर से न्यू विक्रमशिला कॉलोनी अपने दोस्त गुलशन पोद्दार के घर होली खेलने के िलए निकला था। इसके बाद रात 8.30 बजे रघुवीर का फोन अाया कि शुभम को चाकू मार दिया है अौर उसे लेकर अस्पताल जा रहे हैं। इस सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो शुभम मर चुका था। परिजनों के मुताबिक, दोस्त के घर जाने के दौरान रास्ते में ही शुभम पर हमला हुअा था। परिजनों के मुताबिक, पहले वे लोग तिलकामांझी इलाके में रहते थे। इस कारण शुभम की दोस्ती गुलशन से है।
दाे पर हत्या की एफअाईअार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतक के परिजनों गांव के मोहम्मद कमाल के पुत्र झक्कास और मोहम्मद नूर के पुत्र पुतुन पर हत्या की एफअाईअार कराई है। पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर लिया है। डीएम और एसएसपी ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि देने का आश्वासन दिया। तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना से 3000 रुपए दिये गए। डीएम ने बीडीओ को परिजनों को इंदिरा आवास योजना के तहत मकान आवंटित करने का निर्देश दिए। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
विष्णु मंडल की फाइल फोटो।
पिछले साल ही विष्णुदेव की हुई थी शादी
प्रशासन के काफी मान मनाैव्वल पर 3 घंटे के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। मृतक विष्णुदेव मंडल छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। 2 मई, 19 को उसकी शादी रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गांव निवासी पूजा देवी के साथ हुई थी। प|ी पूजा देवी हॉस्पिटल में पति के शव को देख कर बेहोश हो गई। बड़े भाई अमरनाथ मंडल, ब्रह्मदेव मंडल व बहन उमा देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल है। उसके पिता अशोक मंडल कपड़े के फेरी का काम करते हैं। विष्णुदेव मंडल गुजरात में रहकर सिलाई का काम करता था। वह एक माह पूर्व ही वह घर आया था।
समिति ने कहा-गांव में बिकती है शराब, यही विवाद का जड़
मृतक के मां विशोखा देवी ने अफसराें काे बताया कि दूसरे पक्ष ने सुबह पथराव कर मेरे बीमार बेटे व बेटी काे जख्मी कर दिया। चचेरी गर्भवती बहू पर भी हमला किया। मृतक के चाचा विलास तांती ने बताया कि 4 साल पूर्व भी हमारे पुत्र मिथुन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। शांति समिति की बैठक में लोगों ने कहा कि गांव में शराब की बिक्री की जाती है। यही विवाद का जड़ है। जनप्रतिनिधियों ने एसपी से गुहार लगायी कि जल्द यहां नशाखोरी बंद कराएं। मौके पर बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता, सीओ सोनू भगत, सनौली पंचायत के मुखिया मोहम्मद सऊद, सरपंच मोहम्मद मरगूब आदि मौजूद थे।
हैप्पी होली बोला तो शुभम की पेट में चाकू घोंपने लगा विक्की
शुभम साकेत मेरे सीनियर थे। हम दाेनाें एक-दूसरे के घर अाते-जाते थे। मंगलवार शाम को फोन कर कहा कि गुलशन के घर होली खेलने जाना है। हमलोग बाइक पर बैठ कर गुलशन के घर न्यू विक्रमशिला कॉलोनी जा रहे थे। रास्ते में पीर बाबा के पास दोस्त परिजात को देख बाइक रोकी। तभी विक्की सिंह पर भी नजर पड़ी। शुभम ने विक्की सिंह को हैप्पी होली कहा। इस पर विक्की सिंह ने कहा कि तुम (शुभम) उस दिन क्या बोल रहे थे। इसी बीच मारपीट होने लगी। विक्की चाकू निकाल कर शुभम के पेट में घोंपने लगा। मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझपर हमला कर दिया। अासपास कई लोग खड़े थे, लेकिन विक्की की हाथ में चाकू देख किसी ने हमारी मदद नहीं की। शुभम अौर विक्की के बीच पहले क्या विवाद हुअा था, इसकी जानकारी नहीं है।
डीएम और एसएसपी पहुंचे, दाेनाें पक्ष व शांति समिति के साथ बैठक कर शांत कराया मामला
हत्या का अारोपी विक्की सिंह
परिजनाें व ग्रामीणाें ने शव उठाने से किया मना, समझाने के बाद माने
रसलपुर, सन्हौला व घोघा थाने की पुलिस ने माैके पर तहकीकात की। परिजनों ने बताया कि प्रीतम सोमवार सुबह दस बजे डीजे के साथ गांव में घूम रहा था। दोपहर बाद भी जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने लाश को उठाने से मना कर दिया। वे वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद वे माने तब पुलिस 3:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद भी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घोघा थानाध्यक्ष शंभु पासवान ने बताया कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बेटे की हत्या के बाद मां हुई बदहवास
बच्चे का शव देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मां विवेका देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। आसपास की महिलाएं उसे सांत्वना दे रही थीं। इधर, गांव में भी तनाव का माहौल है। लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे हैं।
घोघा के कोदवार गांव की घटना, मिडिल स्कूल के पीछे बांस की झाड़ी में मिला शव
भास्कर न्यूज | घोघा
घोघा के कोदवार गांव में पुरानी रंजिश में सात साल के बच्चे को अगवा कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को बांस की झाड़ी में फेंक दिया। मंगलवार सुबह 10 बजे कुछ लोगों ने गायब बच्चे पप्पू मंडल के सात वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार का शव कन्या मिडिल स्कूल के पीछे झाड़ी में देखा। इसके बाद परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रीतम के पिता पप्पू मंडल ने कोदवार पंचायत की मुखिया संगीता देवी के पति जयप्रकाश मंडल, दिवाकर मंडल, विजय मंडल, वरुण मंडल, व राजेन्द्र मंडल पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने अाराेप लगाया है कि तीन साल पहले तत्कालीन मुखिया जयप्रकाश मंडल पर जानलेवा हमला हुअा था। पूर्व मुखिया ने उसके भाई विनय मंडल पर हमले का अाराेप लगाया था। उस समय से ही दाेनाें लाेगाें में रंजिश थी। इसी विवाद में पूर्व मुखिया व अन्य अाराेपी ने उसके बेटे की हत्या कर दी।
पुरानी रंजिश में 7 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, मुखिया पति पर केस
हत्या का चश्मदीद रघुवीर उर्फ अमन।
प|ी ने सात लाेगाें पर दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी
मृतक की प|ी निर्जला देवी ने गांव के अवध पाठक, रंजन यादव, कुंदन यादव (एक), कुंदन यादव (दो), पारो यादव, दिलीप यादव व ललन यादव पर पति की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि एक साल पहले शराब पीने के दाैरान उसके पति व अाराेपियाें के साथ मारपीट हुई थी। उसी समय सबने पति काे जान मारने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की देर रात घोघा श्मशान घाट पर परिजनों ने शव का दाह-संस्कार किया। 12 साल के पुत्र कुणाल कुमार ने पिता काे मुखाग्नि दी।
शुभम की फाइल फोटो।
जिले में 24 घंटे में चार की हत्या, शहर और जगदीशपुर में एक-एक और घोघा में दो लोगों की ले ली गई जान
फर्स्ट पर्सन
घोघा : एक साल पहले हुई थी मारपीटअब युवक की लाठी से पीटकर हत्या
बीएन कॉलेज में बीए पार्ट-2 में पढ़ता था जगदीशपुर के फुलवरिया का शुभम साकेत
क्राइम रिपोर्टर | भागलपुर
होली की बधाई देते ही बीएन कॉलेज के छात्र की बीच सड़क पर चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात 8 बजे तिलकामांझी के विक्रमशिला कॉलोनी के पीर बाबा चौक की है। मृतक शुभम साकेत (25) बीएन कॉलेज में बीए पार्ट-2 में पढ़ता था अौर जगदीशपुर प्रखंड के जमीन फुलवरिया गांव निवासी रतन कुमार पांडेय का इकलौता बेटा था। इसी साल रतन पांडेय इस्माइलपुर प्रखंड अॉफिस से लिपिक से रिटायर हुए हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले में छात्र की मां संगीता पांडेय ने विक्रमशिला कॉलोनी निवासी विनाेद सिंह के बेटे विक्की सिंह के खिलाफ तिलकामांझी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने विक्की के घर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला। शुभम के साथ उसका दोस्त सुरखीकल निवासी कुमार रघुवीर उर्फ अमन भी था, जो हत्या का चश्मदीद है।
प्रीतम कुमार की फाइल फोटो।
घोघा में बच्चे का शव मिलने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण।
विक्रमशिला कॉलोनी के पीर बाबा चौक की घटना, हत्या के पीछे पुराना विवाद, एक नामजद
हत्या की सूचना पर मायागंज पहुंचे सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज अौर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह परिजनों से बात करते हुए।
घोघा में शव के पास रोते-बिलखते बुगल शर्मा के चारों बच्चे और मौजूद ग्रामीण।
जगदीशपुर के भड़ोखर गांव में युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
जगदीशपुर में युवक की हत्या के बाद ग्राामीणों के साथ बैठक करते डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी आशीष भारती।