इस्माइलपुर में शराब के नशे में एक गिरफ्तार
नवगछिया| इस्माइलपुर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के परबत्ता निवासी फुदूर कुमार झा पिता स्वर्गीय यशोधर झा है। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसे ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर रखा था और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया।