सुल्तानगंज से चोरी की बैट्री के साथ एक गिरफ्तार
मुरारका काॅलेज के समीप स्थित नाइन स्पेशल समपार फाटक के दोनों ओर लगी सोलर लाइट की तीन बैट्रीयां बीते 29 फरवरी को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया था। चोरी की तीनों बैट्री के साथ मुंगेर जिले के असरगंज स्थित एक कबाड़ी दुकान में बेच दिया था। बेची गई तीनों बैट्री के साथ आरपीएफ ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई सुधांशु कुमार सुधा ने बताया कि सूचना पर दुकान में छापेमारी कर चोरी गई। उन्होंने बताया कि गेटमेन मो अब्बास ने इस मामले में अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कराया था। मामले में बैट्री खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।