पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • Bhagalpur News Only The Boundary Built In A Month The Corporation Could Not Fill Even The Soil The Construction Of The Park Is Incomplete At Tilakamanjhi Chowk

माहभर में बना सिर्फ बाउंड्री, मिट्‌टी तक नहीं भर सका निगम, तिलकामांझी चौक पर अधूरा है पार्क निर्माण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिलकामांझी चाैक पर स्मार्ट रोड के नाम पर पहले दर्जनभर दुकानों को तोड़ने के बाद निगम ने जो पार्क बनाने की योजना बनाई, वह भी अधर में नजर आ रही है। जिम्मेदारों ने छाेटा पार्क बनाने के लिए बाउंड्रीवॉल तो करवा दी, लेकिन आगे का काम ही नहीं किया। 10 फरवरी से चल रहा काम अधूरा ही छोड़ दिया। सप्ताहभर में काम करवाने का दावा भी खोखला साबित हुआ। नतीजा, इस अधूरे छोटे पार्क के अंदर मछली-मांस समेत सब्जी विक्रेताअाें ने अतिक्रमण कर दुकान सजा ली है। बताया जा रहा है कि 7.5 लाख से पार्क बनना है। इसके बाद स्मार्ट सिटी फंड से साैंदर्यीकरण होगा। लेकिन जमीनी काम न होने से काम रुका हुआ है। अब तक न तो घास लगाए गए, न ही कोई पौधा लगाया गया। इतना ही नहीं, पार्क बनने के बाद बैठने के लिए कुर्सियां और रोशनी की व्यवस्था तक नहीं की गई। याेजना शाखा प्रभारी अादित्य जायसवाल ने बताया कि पार्क में सिर्फ मिट्टी भराई का कार्य निगम स्तर से बचा है। मिट्‌टी की कमी है, दूर से ढूंढ़कर लाना पड़ रहा है, इसलिए देरी हो रही है। सप्ताहभर में काम पूरा होगा।

ये था मामला : निगम से लीज समाप्त हाेने के बाद 2019 में हाेली से पहले दुकानाें काे खाली कराया था। इसके बाद जिला प्रशासन व निगम की टीम ने दुकानों को यह कहकर तोड़ा कि स्मार्ट रोड बनेगा। स्मार्ट सिटी से जुड़े अार्किटेक्ट से नक्शा बनवाया अाैर सीमेंट-बालू व छर्री भी गिराए गए। रात में जमीन क्लीयर करने के बाद सीमेंट-बालू से थाेड़ा काम भी हुआ, लेकिन बाद में यह बंद हो गया। तत्कालीन नगर अायुक्त श्यामबिहारी मीणा के कार्यकाल में तय हुई यह योजना उनके जाते ही कागजों में सिमट गई। हालांकि इस दौरान रिमझिम हाेटल को भी तोड़ने की तैयारी थी, लेकिन हाईकाेर्ट से स्टे मिलने के बाद उस पर कार्रवाई टाल दी गई।

तिलकामांझी चौक पर बन रहे पार्क में बिकने लगा मांस-मछली।
खबरें और भी हैं...