घर पर भी बच्चाें काे नैतिक शिक्षा दें अभिभावक
माउंट असीसी स्कूल में नए सेशन की हुई शुरुअात
माउंट असीसी स्कूल में शुक्रवार से सेशन 2020 के क्लास की शुरुअात की गई। रानी तालाब स्तिथ कैंपस में प्राचार्य फादर जाेस थेक्कल ने अभिभावकाें से अपील की कि वे बच्चाें काे अधिक समय दें। स्कूल में मिलने वाली शिक्षा के अलावा घर पर भी बच्चाें काे नैतिक शिक्षा दें। उसे अाउटडाेर गेम्स अाैर दूसरे एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए प्राेत्साहित करें। बड़ी पाेस्टअाॅफिस स्थित सेक्शन में रेवरेंड फादर जाॅन काेच्चिचुरा ने अभिभावकाें काे कहा कि बच्चाें का सर्वांगीण विकास हम सब की जिम्मेदारी है। काेई भी गंदी हरकत बच्चाें के सामने नहीं करें। पान, गुटखा खाने से लेकर अापकी भाषा का बुरा प्रभाव बच्चाें पर पड़ता है। अाप जैसा करेंगे बच्चे उसकाे ही फाॅलाे करेंगे। हालांकि काेराेना वायरस काे लेकर सरकार के निर्देश के कारण अब 31 मार्च के बाद ही अागे की कक्षा हाेगी।
माउंट असीसी स्कूल में नए सत्र में अभिभावक के साथ पहुंचे बच्चे।