पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यात्रीगण ध्यान दें ! यह हमारा स्टेशन है, यहां आप बाइक चला सकते हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन...यात्रियों को आकर्षित करने के लिए रेल प्रबंधन ने यहां हाल ही में आई लव भागलपुर जंक्शन का बोर्ड लगाया है। रात में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। बाहर चकाचौंध और स्टेशन के अंदर अव्यवस्थाओं का अम्बार लगा है। देशभर के प्लेटफॉर्म पर वाहन चलाना मना है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से यहां ऐसे वाहन चालकों को पूरी छूट है। लोग बेधड़क अपनी बाइक, साइकिल प्लेटफॉर्म पर दौड़ा रहे हैं। अफसरी लापरवाही का आलम यह है कि प्लेटफॉर्म पर कंस्ट्रक्शन के लिए लाए उपकरण भी बेतरतीब रखे हैं। इससे यात्रियों का प्लेटफॉर्म पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रबंधकीय लापरवाही की हदें यहीं खत्म नहीं हो रहीं। नियमानुसार, यहां प्रवेश के लिए एक ओर प्लेटफॉर्म टिकट लेना अनिवार्य है, दूसरी ओर यहां बने चोर दरवाजे बेटिकट प्रवेश के रास्ते खोल रहा है। *photocaption*
खबरें और भी हैं...