अंजान बीमारी से सुअरों की हो रही मौत, टीम ने लिए सैंपल
काेराेना वायरस से बचाव काे लेकर पहले से हांफ रहे स्वास्थ्य महकमे की परेशानी अब सुअरों की लगातार हो रही मौत ने बढ़ा दी है। वार्ड 26 अाैर 27 के अलग-अलग हिस्से में 40 से ज्यादा सुअराें की माैत के बाद स्थानीय पार्षदाें ने उसकी लाश गड्ढे में दबा दी। लेकिन 90 से ज्यादा सुअराें की माैत की सूचना है। पार्षद के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे पशुपालन विभाग की टीम सुरखीकल स्थित मेडिकल अस्पताल के फाेर्थ ग्रेड कर्मियाें के क्वार्टर के पास पहुंची।टीम जब पहुंची, एक मृत सुअर को ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा था। एक वृद्ध महिला ने भी सुअर के एक बच्चे की जांच करवाई। टीम ने जीवित सुअर के अांखाें की जांच की अाैर मृत सुअर के पैर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। टीम का कहना है कि रिपाेर्ट अाने के बाद ही बीमारी का खुलासा हाेगा।
इंसानी सेहत के लिए हो सकता है खतरा
वार्ड 26 की पार्षद प्रीति देवी ने बताया कि 40 मृत सुअराें काे ताे हमने दफनाया है। 90 से ज्यादा की माैत हाे चुकी है, लेकिन इसके कारणाें का पता नहीं चल रहा है। ऐसे सुअरों की मौत यदि किसी बीमारी से हो रही है तो इंसानी सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकती है। वार्ड 27 के पार्षद उमर चांद ने बताया, हमारे इलाके में भी सुअराें की माैत हाे रही है।
जिन क्षेत्रों में ऐसी घटना हो रही है, वहां सफाई और छिड़काव के लिए निर्देश दिए गए हैं
शहर के दाे वार्डाें में सुअराें की लगातार हाे रही माैत की सूचना पर हमने टीम को जांच के लिए भेजा। पशुपालन विभाग के अधिकारी काे सूचना देकर जांच करवाई है। रिपाेर्ट अाने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। जिन क्षेत्रों में ऐसी घटना हो रही है, वहां सफाई और छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।
- सत्येंद्र प्रसाद वर्मा, पीअारअाे, निगम
डाॅक्टराें काे लगाया है अभी रिपाेर्ट नहीं अाई है
सुअराें की हाे रही माैत की जांच के लिए पशुपालन विभाग के डाॅक्टराें काे लगाया गया है। अभी रिपाेर्ट नहीं अाई है, लेकिन इसमें घबराने की जरूरत नहीं है।
- प्रणव कुमार, डीएम
सुअरों की जांच करते पशुपालन विभाग के एक्सपर्ट।