बाबूपुर में किया पौधरोपण, संरक्षण का संकल्प
_photocaption_भागलपुर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सबौर के बाबूपुर गांव में उन्नत भारत अभियान परियोजना के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार (भौतिक विभाग) के निर्देशन में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में सबौर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मणिनाथ चौधरी, इतिहास विभाग की डॉ. कामिनी दुबे, पंचायती राज पदाधिकारी सतीश सिंह, सबौर कॉलेज के छात्र अध्यक्ष अनुपम कुमार, शिक्षक संजय कुमार, बाबूलाल पोद्दार, डॉ. नवल किशोर मंडल, भूपेंद्र यादव आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर महिलाओं ने पौधरोपण किया।*photocaption*