पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली खेलिए, लेकिन सावधानी सेस्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रहेगा इमरजेंसी मेंं डॉक्टरों की छुट्‌टी रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेडिकल कॉलेज अस्पताल सदर और पीएचसी के लिए जारी हुए आदेश

हाेली पर मेडिकल काॅलेज अस्पताल समेत सदर व अन्य पीएचसी में डाॅक्टर पर रहेंगे। इसका निर्देश दिया गया है। इस दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजाें काे तत्काल बेहतर सुविधा दिलाने की जिम्मेदारी कंट्राेल रूम के हेल्थ मैनेजर काे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन किसी भी तरह की अनहाेनी पर मेडिकल अस्पताल में सूचना देने के लिए 0641- 2300217 नंबर जारी किया है।

इस पर संपर्क नहीं हाेने पर 102 पर भी काॅल करके एंबुलेंस के कंट्राेल रूम काे सूचना देने की सलाह दी गई है। इधर, सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार सिंह ने हाेली पर इमरजेंसी डाॅक्टराें की छुट्टी रद्द कर दी है। उन्हाेंने रंग-अबीर लगने से चेहरे पर हाेने वाली परेशानियाें के निदान के लिए इमरजेंसी किट तैयार रखने को कहा गया है। चर्म राेग विशेषज्ञ डाॅ. शंकर कुमार ने होली खेलने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

एेसे करें बचाव

{होली खेलने से पहले त्वचा पर तैलीय क्रीम या फिर तेल, घी या फिर मलाई लगाएं। इससे त्वचा पर रंगों का बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

{बालों को रंग से बचाने कोशिश करनी करें। यह बालोें को रूखा, बेजान और कमजोर बना सकते हैं।

{होली खेलते समय आंखों में रंग जाने पर तुरंत आंखों को साफ पानी से धाेएं। इसके बाद भी जलन हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

{हरे रंग से परहेज रखें। इसमें कॉपर सल्फेट होता है। यह आंखों में एलर्जी, सूजन, अंधापन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

{सिल्वर चमकीले रंग का इस्तेमाल करने से बचें। इसमें एल्युमीनियम ब्रोमाइड होता है, जो त्वचा के कैंसर का भी कारण होता है।
खबरें और भी हैं...