पर्स उड़ाते रंगे हाथ पकड़ाया पाॅकेटमार
भागलपुर| भागलपुर स्टेशन पर गुरुवार देर रात भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन में अपने एक रिश्तेदार काे ट्रेन पर चढ़ाने अाए रजाैन के एक व्यक्ति का पर्स पाॅकेटमार ने उड़ा लिया। लेकिन पाॅकेटमार माैके पर ही पकड़ा गया। पहले उसकी हल्की पिटाई भी हुई। बाद में जीअारपी ने अाराेपी काे गिरफ्तार कर पर्स बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवक राजकुमार घाेघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जीअारपी थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि अाराेपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर ये घटना घटी थी।