इशाकचक में कवि सम्मेलन 14 काे
भागलपुर| युवा मंच इश्वर नगर की ओर से शनिवार काे रंगाेत्सव कवि सम्मेलन आयोजित है। कार्यक्रम सस्तु भगत काली मंदिर परिसर इश्वर नगर, इशाकचक में हाेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद डाॅ. एनके यादव करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी मेयर राजेश वर्मा उपस्थित हाँगे। इस अवसर पर हास्य व्यंगकार हीरा प्रसाद हरेन्द, रामावतार राही, प्रकाश सेन प्रीतम, गीतकार लक्ष्मी नारायण मधुलक्ष्मी, त्रिलाेकी नाथ दिवाकर, कवयित्री शतदल मंजरी, वरिष्ठ कवि भूपेन्द्र मंडल अाैर साेहन मंडल उपस्थित हाेगे। कार्यक्रम रात के 8 बजे से शुरू हाेगा।