झंडापुर में काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचना से गुदगुदाया
नवगछिया| बिहपुर प्रखंड के झंडापुर गांव में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की ओर से होली मिलन समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्टी में विनय दर्शन, मनोज माही, अरुण अंजाना, दिवाकर भारती, कुमार गौरव, मधुर मिलन नायक आदि ने हिंदी एवं अंगिका में काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन झंडापुर गाँव के सरपंच ब्रजेश चौधरी , मुखिया प्रतिनिधि शिव चौधरी , प्रो भोला कुंवर, गगन चौधरी, रुपेश रुप, सत्यप्रकाश झा के द्वार दीप प्रज्वलित कर किया किया। भूमिहार एकता मंच की ओर से सभी कवियों एवं अतिथियों को अभिषेक चौधरी ,श्रवण कुमार राय,अजीत चौधरी , सौरभ चौधरी, सम्राट चौधरी, अंकित कुमार ने अंगवस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार धनंजय सुमन व मंच संचालन विनय दर्शन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार, अंशु कुमार, हर्ष कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।