पैसे के लिए खलासी काे खिला दिया जहर, माैत
मायागंज अस्पताल में इलाज के दाैरान बेगूसराय जिले के बीहट के रहने वाले 23 साल के ट्रक के खलासी सुमित कुमार की माैत हाे गई है। बरारी पुलिस ने युवक के भाई सत्यम कुमार का बयान दर्ज कर शव का पाेस्टमार्टम करवाया है। भाई ने बरारी पुलिस काे दिए बयान में कहा है कि वह अस्पताल अाया ताे देखा कि उसके भाई ने जहर खाया है। भाई ने उसे बताया कि कुछ रुपये के चलते उसे जहर खिलाया गया है। चालक नीरज कुमार ने उसके भाई काे अस्पताल में छाेड़कर भाग गया अाैर अपना माेबाइल बंद कर लिया। खलासी के भाई ने कहा कि ट्रक चालक नीरज कुमार ने बांका के बाैंसी के पास एक हाेटल से उसे सूचना दी थी कि उसके भाई सुमित कुमार ने जहर खा लिया है अाैर मायागंज अस्पताल में भर्ती है। ड्राइवर ने यह नही बताया िक उसने जहर क्यों खाया है। उसके भाई ने आशंका जताई है कि पैसे के कारण उसे जहर दिया गया था।
बेगूसराय जिले के बीहट का रहने वाला था सुमित