पुलिस ने अाराेपी के पिता काे दिया अल्टीमेटम, बेटे काे कराएं सरेंडर
तिलकामांझी के विक्रमशिला कालोनी स्थित पीर बाबा स्थान के पास पुरानी रंजिश के कारण बीएन काॅलेज के पार्ट टू के छात्र 25 साल के शुभम साकेत की चाकू से गोदकर हत्या करने के
अाराेपी विक्की सिंह के घर पुलिस दे दबिश दी।
विक्रमशिला काॅलाेनी स्थित उसके घर पर पुलिस ने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की। अाराेपी विक्की सिंह के पिता विनाेद सिंह से सिटी डीएसपी ने कहा है वह बेटे काे काेर्ट में सरेंडर करा दें।
सिटी डीएसपी ने बताया कि अाराेपी युवक का पिता राज्य परिवहन निगम का कर्मचारी है। अाराेपी अाैर जिस युवक की हत्या हुई दाेनाें पूर्व से परिचित थे। शुभम जगदीशपुर के जमीन फुलबड़िया गांव के रतन कुमार पांडे का इकलौता पुत्र था। मां संगीता पांडे ने बेटे की हत्या का अाराेप लगा विक्रमशिला कालोनी के विक्की सिंह के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस इस केस में बस पड़ाव मेें हाेने वाले वसूली के एंगल से भी जांच कर रही है। मंगलवार रात अाराेपी विक्की शुभम से उलझ गया था और उसने कमर से चाकू निकालकर उस पर हमला
कर दिया था।
चाकू के वार से शुभम की माैत हाे गई थी। मां संगीता पांडे ने पुलिस काे दिए बयान में कहा था कि मंगलवार शाम 5:30 बजे शुभम दोस्त गुलशन पोद्दार के न्यू विक्रमशिला स्थित घर के लिए निकला था। रात करीब 8:30 बजे कुमार रघुवीर ने फोनकर बताया कि शुभम को चाकू मार दिया गया है।
फरार अारोपी विक्की सिंह।