बवाल के बाद धाेबिया काेठी इलाके में कैंप कर रही है पुलिस
हवाई अड्डा के पास धाेबिया काेठी माेहल्ले में मंगलवार की शाम पानी लेने के विवाद में जमीन काराेबारी व स्थानीय लाेगाें के बीच हुई भिड़ंत के बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस ने कैंप कर रही है। सबाैर थानेदार अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस ने दाेनाें तरफ के 29 लाेगाें काे नामजद किया है। इसमें से 11 लाेगाें काे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष 18 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस इलाके के भूमाफियाअाें की भी कुंडली खंगाल रही है। पुलिस का अनुमान है कि विवाद के पीछे वैसे भू माफिया भी हैं, जिनकी नजर जमीन पर थी। पुलिस ने दाेनाें पक्षाें के 30 से अधिक लाेगाें पर निराेधात्मक कार्रवाई भी की है। अन्य लाेगाें पर 107 के तहत कार्रवाई करने के लिए पहचान चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन काराेबारी राजू यादव की प|ी मंजू देवी के बयान पर गाड़ी जलाने समेत अन्य अाराेप के तहत 15 काे नामजद किया गया है तथा 30 -40 अज्ञात काे अाराेपी बनाया गया है। वहीं सचिदानंद काॅलाेनी के चमकलाल शर्मा के बयान पर 14 काे नामजद किया गया है। जिनमें से 11 अाराेपियाें काे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थानेदार ने बताया कि पानी काे लेकर हुअा विवाद तात्कालिक था। मालूम हाे कि पुराने हाेमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में हाेली की पार्टी बना रहे जमीन माफियाअाें ने ग्रामीणाें काे कैंपस से जब पानी लेने से मना किया ताे विवाद शुरू हाे गया था।