होली के रंग में सियासत भी घुली, दिखाई ताकत
गोपाल गोशाला में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। होली के रंग में सियासत भी घुली। तीनों दलों ने नेताओं ने दलील देकर एकजुटता दिखा अपनी ताकत का अहसास भी कराया। समारोह में तीनों दलों के जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि सिंबल किसी को मिले तैयारी, तीनों दलों की संयुक्त रहेगी। फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। विधायक ने क्षेत्र की जनता को होली की बधाई देते हुए कहा कि कोरेना वायरस के बचाव के लिए जागरूक रहने की जरूरत है। चाइनीज रंग अबीर का प्रयोग ना करें। कार्यक्रम में होली गीत पर कार्यकर्ता जमकर झूमे। तीनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के गले मिले और गुलाल लगाकर प्यार और सम्मान का परिचय दिया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रो. बिभाषू मंडल समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
पानी की बर्बादी रोकने को खेले गुलाल
नवगछिया| आवासीय द्रोपदी शिक्षा निकेतन स्कूल में रविवार को हर्बल एंड इको फ्रेंडली होली खेल बच्चों ने पानी की बर्बादी को लेकर जागरूक किया गया। प्राचार्य रणवीर झा ने कहा कि यह पर्व भाईचारे का प्रतीक है। अभिभावकों से हर्बल रंग का प्रयोग करने का अपील किया।
एनडीए के होली मिलन समारोह विधायक व तीनों दलों के जिलाध्यक्ष।
होली मिलन समारोह में विधायक,पूर्व विधायक व अन्य।
पीरपैंती| मेहशराम पंचायत के शेरमारी स्थित पंचायत भवन में रविवार को मुखिया प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संचालन पैक्स अध्यक्ष सह राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रणजीत साह ने किया। विधायक राम विलास पासवान व पूर्व विधायक अमन कुमार पहुंचे। विधायक ने कहा कि होली भाई चारे के पर्व है। पूर्व विधायक अमन ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है। मुखिया प्रीति ने कहा कि भाई-चारे का संदेश देता है।
भाईचारे और मिलन का पर्व है होली