पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रमुख के खिलाफ अविश्वास मामले में प्रधान सचिव ने बीडीओ को दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव ने खरीक बीडीओ सुधीर कुमार को प्रखंड प्रमुख झारी यादव के खिलाफ प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव मामले में विश्वासमत सिद्ध करने के लिए शीघ्र तिथि निर्धारित कर आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त मामले को लेकर बीडीओ ने सीनियर अफसरों से पत्र लिखकर गाइडलाइन मांगा था। इसके आलोक में प्रधान सचिव ने यह निर्देश दिया। बताते चलें कि एक वर्ष पूर्व भी प्रमुख के खिलाफ पंसस सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। किन्तु विश्वासमत सिद्ध के लिए निर्धारित तिथि पर एक भी सदस्य उपस्थित नहीं हुए थे। लिहाजा पंचायती राज अधिनियम के अनुसार प्रमुख अपने पद पर बने रहे। इसी दौरान पंसस सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पुनः बीडीओ को आवेदन दिया गया था। जिसके कारण आगे की कार्रवाई के लिए बीडीओ ने सीनियर अफसरों को पत्र लिखकर गाइडलाइन मांगा था।

खबरें और भी हैं...