पाेषण पखवारा में स्कूलाें में हुअा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम
भागलपुर| राष्ट्रीय पोषण मिशन पखवारा के गुरुवार काे लाेगाें में जागरूकता फैलाने के लिए जिले के सभी अांगनबाड़ी केंद्राें के पाेषक क्षेत्राें में माध्यमिक स्कूलाें में पोषण प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस दाैरान आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका ने आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के बच्चे, किशोर बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। सेविका व आशा ने क्षेत्र के घराें का भ्रमण किया अाैर गर्भवती महिलाओं को परामर्श दिया। पोषण पखवारा का मुख्य मकसद पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि बच्चों, गर्भवती अाैर धातृ महिलाओं में पोषण के स्तर को बढ़ाया जा सके।