पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंगदारी मांगने वाले की गिरफ्तारी काे मारा छापा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथनगर | थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के व्यापारियों से हथियार के बल पर 4 मार्च की रात रंगदारी मांगने के मामले में शुक्रवार को मधुसूदनपुर पुलिस के साथ नाथनगर इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, लेकिन असफलता हाथ लगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रंगदारी मांगनेवाले बदमाश के खिलाफ अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करायी है, लेकिन अपराधी कहीं भी क्यों न छिपे हों उसे हर ं गिरफ्तार किया जाएगा। चार मार्च की रात जेल से छूटकर आये एक कुख्यात ने अन्य बदमाशों संग हथियार के बल पर एक व्यवसायी से जमानत में खर्च होने वाला खर्च मांगा था। तीन दुकानरों से वसूली भी की थी। लेकिन भय से दुकानदाराें ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
खबरें और भी हैं...