पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कजरैली के तहसील कचहरी में छापेमारी, नहीं मिली शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथनगर| कजरैली के तहसील कचहरी में होली पर मुखिया के बेटे द्वारा शराब माफियाओं के साथ मिलकर शराब बेचवाने की सूचना पर साेमवार शाम पुलिस ने छापेमारी की। हालांिक छापेमारी में पुलिस की हाथ खाली रहे। मुखिया के बेटे द्वारा शराब बेचवाने की गुप्त सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानेदार पंकज कुमार ने अचानक तहसील कचहरी को घेर लिया। पुलिस ने तलाशी ली मगर कुछ हाथ नही लगा। कचहरी के ठीक बगल में मुखिया का घर भी है, जहां उनका बड़ा बेटा रुपेश यादव रहता है। बताया जाता है कि रुपेश अधिकांश समय कचहरी में ही व्यतीत करता है। कजरैली थानाप्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की थी। उधर मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष ने इंटेशन से छापा मारा वो उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं।
खबरें और भी हैं...