पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल्द वेबसाइट पर लांच हाेगा खलीफाबाग की रहने वाली रत्ना का ऑफिशियल पेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर की बेटी डाॅ. र|ा प्रिया हाउट माॅंड मिसेस वर्ल्ड प्रतियाेगिता में टाॅप फाइव फाइन में जगह बनाने पर गुरुवार काे शहर के राजनीतिक और सामाजिक संगठनाें ने इसे शहर का गौरव बताया। शहर के खलीफाबाग की रहने वाली डाॅ. र|ा प्रिया कुवैत में
पीडियाट्रिक डेंटिस्ट हैं।

इनकी कामयाबी पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व डिप्टी मेयर डाॅ. प्रीति शेखर ने बताया कि तीन राउंड के बाद 300 प्रतिभागियाें में से पांच में र|ा का चयन हुअा है। पहले राउंड में इंट्रोडक्शन देना था, दूसरे में कैटवॉक अाैर तीसरे में टैलेंट राउंड। टैलेंट राउंड में र|ा प्रिया ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी थी। डाॅ. र|ा प्रिया की मां कनक मिश्रा ने बताया कि 15 दिनाें में र|ा का ऑफिशियल पेज वेबसाइट पर लांच हाेगा। इसमें लाइक अाैर कमेंट मिलने पर भी प्रतियाेगिता में कुछ हद तक लाभ मिलेगा। इस प्रतियाेगिता में विदेश में रह रहीं भारतीय मूल की महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं। इसका फाइनल यूराेप में सितंबर में हाेगा। जीनत अमान, हेमा मालिनी, साेनू सूद अाैर साेहा अली खान जूरी मेंबर हैं। प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन की अध्यक्ष शाेभा खेतड़ीवाल, सुनीता सर्राफ, संगीता तिवारी, पंकज टंडन, पूनम तिवारी माैजूद रहीं।

मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में चयनित होने की जानकारी देतीं प्रीति शेखर, कनक मिश्रा, शोभा खेतड़ीवाल व सुनीता सर्राफ। साथ में पंकज टंडन।
खबरें और भी हैं...