पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्नातक के 100 से अधिक छात्राें का रजिस्ट्रेशन फंसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर | टीएमबीयू में स्नातक के 100 से अधिक छात्राें का रजिस्ट्रेशन फंस गया है। ये वैसे छात्र हैं जिनके नामांकन में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। लंबे समय तक मामला अटका रहा। इसके बाद टीएमबीयू प्रशासन ने मामले की पड़ताल के लिए जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी ने छात्र हित काे देखते हुए अपनी रिपाेर्ट में इन छात्राें के दाखिले की सिफारिश कर रिपाेर्ट टीएमबीयू प्रशासन काे साैंप दी थी। इनमें से ज्यादातर वैसे छात्र हैं जिनका नाम पहली नामांकन सूची में था। लेकिन बाद में विवि ने सूची काे ही रद्द कर दाेबारा नामांकन की प्रक्रिया की थी। ये छात्र दाेबारा नामांकन की प्रक्रिया में शामिल नहीं हाे सके थे। जांच कमेटी की अनुशंसा पर एेसे कई छात्राें के नामांकन की प्रक्रिया ताे की गई लेकिन इसमें गड़बड़ियां बताई जा रही हैं। इधर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हाेने काे है।
खबरें और भी हैं...