पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बोलपुर से धराया किराएदार गाेपाल व राजकुमार, खून लगे कपड़े भी बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने शहर के क्रिमिनल मामलाें के वकील अौर स्टेट बार काउंसिल के को-चैयरमेन कामेश्वर पांडेय (80) अौर उनकी घरेलू नौकरानी रेणु देवी (50) की हत्या के मुख्य अारोपी गोपाल भारती अौर उसके सहयोगी राजकुमार उर्फ राज को बंगाल के बोलपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों अारोपियों को पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। भागलपुर पुलिस की सूचना पर सैंथिया जीअारपी ने दोनों को पकड़ा और भागलपुर पुलिस टीम को सौंप दिया। अारोपियों की निशानदेही पर उनके खून लगे कपड़े भी बरामद किये गए हैं, जो उन्होंने वारदात के समय पहने थे। इन कपड़ों की पुलिस एफएसएल से जांच कराएगी, ताकि इन्हें सबूत बनाया जा सके। इसके अलावा अारोपियों के पास से 29 हजार 2790 रुपए, 5 सिम कार्ड अौर 3 मोबाइल भी जब्त किये गए हैं। अब एक अारोपी गब्बर पासवान की गिरफ्तारी होनी है।

सवाल: पहले गोपाल ने शिकायत क्यों नहीं की

किराएदार गोपाल के वकील कामेश्वर पांडेय पर लगाए अाराेप से कई सवाल खड़े हाे रहे हैं। उसका अाराेप है कि वकील की उसकी प|ी व बेटी पर बुरी नजर थी। वह दाेनाें से छेड़छाड़ करते थे। सवाल यह है कि पहले किराएदार पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की? उसने कानून का सहारा लेने की बजाय हत्या कर दी। हालांकि वह सच बोल रहा है या झूठ, यह तो पुलिस जांच में ही साफ होगा।

किराएदार का कई चीजाें पर था विवाद

अब तक जांच से पता चला है कि वकील कामेश्वर पांडेय का अारोपी किराएदार गोपाल भारती से कई चीजों पर विवाद था। इसी विवाद में सहयोगियों के साथ मिलकर गोपाल भारती ने वकील अौर उनकी नौकरानी की हत्या कर दी थी। अभी मामले की जांच चल रही है।
अाशीष भारती, एसएसपी

दोनों अारोपियों को पुलिस ने कोर्ट में प्रस्तुत किया, भेजा गया जेल


किराएदार का अाराेप-प|ी अौर बेटी पर वकील की थी बुरी नजर, इसलिए मार डाला

गिरफ्तार मुख्य अारोपी किराएदार गोपाल भारती ने मीडिया से बातचीत में वकील कामेश्वर पांडेय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि मेरी प|ी अौर 12 साल बेटी पर उनकी बुरी नजर थी। दोनों से उन्हाेंने छेड़छाड़ की थी। इसलिए एक सप्ताह पहले प|ी-बेटी को कोलकाता पहुंचा दिया था अौर वकील व उनकी नौकरानी को मार डाला। वकील के गंदे काम में उनकी नौकरानी रेणु देवी भी सहयोग करती थी। रेणु अक्सर जातिसूचक गाली देती थी। उसने कहा कि इस हत्या का मुझे कोई मलाल नहीं है। दोनों की लाश को टुकड़े-टुकड़े कर गंगा में फेंकने की तैयारी थी, लेकिन वकील की कार की डिक्की नहीं खुली तो लाश घर में ही छोड़ दी, लेकिन नौकरानी की लाश को बांध कर ड्रम में भर दिया था। गोपाल ने कहा कि वकील पांडेय विवाद के कारण मेरी कार कभी भी पोर्टिको में लगने नहीं देते थे। मेरी कार बाहर खड़ी रहती थी, इसलिए हत्या के बाद वकील की कार लेकर भागा था। हालांकि एसएसपी का कहना है कि किरायेदार का कई चीजों पर विवाद था। अभी जांच चल रही है।

दोनों भतीजा से वकील का था विवाद

गोपाल ने बताया, कामेश्वर पांडेय से दोनों भतीजे अभिजीत अौर अर्जित का तीन माह से विवाद चल रहा था। बिजनेस के लिए भतीजा वकील से 20 लाख मांग रहा था। वे पैसे नहीं दे रहे थे। भतीजा ने मुझे भी कहा था कि घर खाली नहीं करना है। हमलोग साथ हैं।

जमीन के दस्तावेज नहीं लिए

गोपाल ने बताया, हत्या के बाद वकील के कमरे से मेरे साथियों ने 83 हजार रुपए, घड़ी अौर मोबाइल लिए थे। जमीन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कागजात नहीं लिए, जबकि एफअाईअार में भतीजा अभिजीत ने कागजात गायब होने का भी जिक्र किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अाखिर कौन सच बोल रहा है अौर कौन से कागजात गायब हुए हैं।

गिरफ्तार किराएदार गोपाल भारती (सफेद शर्ट में) अौर राजकुमार सिंह को कोर्ट ले जाती पुलिस।

खबरें और भी हैं...