बदला मौसम, शाम और रात में बूंदाबांदी, अगले दो दिन हो सकती है बारिश
यूपी अाैर हरियाणा में बने साइक्लाेनिक सर्कुलेशन से भागलपुर में अगले दाे दिनाें तक बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को इसका असर भी दिखा। शाम में बूंदें बरसीं और देर रात भी बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ अांधी चलने अाैर ठनका गिरने की भी अाशंका है। बदलते मौसम से बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। इससे दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड रहेगी।
इन सबके बावजूद 24 घंटे में शहर का अधिकतम 0.4 व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा रहा। शुक्रवार काे अधिकतम 31 अाैर न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 0.2 एमएम बारिश दर्ज की। गुरुवार काे अधिकतम 30.6 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था। मौसम विभाग ने भागलपुर समेत राज्य के दूसरे क्षेत्रों में 15 तक बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद धुंध के साथ धूप निकलेगी।
प्री माॅनसून के लिए यह अच्छी शुरुअात
मौसम विभाग ने इस हल्की बारिश काे प्री-मानसून सीजन के लिए अच्छी शुरुआत बताया है। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि देश में प्री-मॉनसून सीजन एक मार्च से शुरू होता है और 31 मई तक चलता है। अागामी तीन दिनाें में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हाे सकता है। जम्मू-कश्मीर के पास निम्न हवा के दबाव है। इसका असर हरियाणा और यूपी में बन रहे सिस्टम पर बन रहा है।
{फाेटाे जर्नलिस्ट- शशि शंकर
यह तस्वीर गाड़ी की कांच से विशेष इफैक्ट के साथ ली गई है। दिनभर बादल छाने के बाद शाम में बूंदें बरसी तो लोग बाजार से घर जाते कुछ इस तरह निकले।