पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हुई बैठक, 13 को राजगीर जाएंगे राजद कार्यकर्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर | राजगीर में आगामी 14-15 मार्च को आयोजित होने वाली राजद कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर की सफलता को लेकर गुरुवार को राजद की कोर कमेटी की बैठक शहर के एक होटल में की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने किया। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों में डॉ. संजय कुमार रजक, अमर कुमार साहा, मो. सलाहउद्दीन, मो. शिद्दिकी, मो. अली, विश्वजीत कुशवाहा, मो. शमीम आदि मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को निजी वाहन से कार्यकर्ता राजगीर जाएंगे। इसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, प्रधान महासचिव आदि शामिल रहेंगे। बैठक में राजद की 22 मार्च के लिए भी खाका खींचा गया। प्रखंड पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रखंड व पंचायत अध्यक्ष से समन्वय स्थापित 45 दिन तक गांवों में कार्यक्रम चलाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...