राजद का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राजगीर में 14 मार्च से
भागलपुर। राजगीर में राजद पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 14 व 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। शिविर में वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, महानगर अध्यक्ष, प्रधान सचिव व सभी प्रखंड अध्यक्ष भाग लेंगे। शिविर में राजनीतिक चर्चा, आर्थिक समस्या, भ्रष्टाचार, अपराध, कृषि, शिक्षा के अलावा देश व राज्य की वर्तमान समस्या पर चर्चा होगी। यह जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने दी।