पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा बूढ़ानाथ में विश्व कल्याण को रुद्राभिषेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबा बूढ़ानाथ विद्वत वैदिक संघ की अाेर से शनिवार काे विश्व कल्याण व काेराेना जैसी संक्रमण काे लेकर बाबा वृद्धेश्वरनाथ महादेव का रुद्रभिषेक किया गया। पंडित प्रभाकर मिश्र, पंडित मिथिलेश झा, पं. पंकज झा, पंडित छाेटन झा, पं. टिंकु झा सहित अन्य पंडिताें ने वैदिक मंत्राेच्चार के साथ बाबा का पूजन, रूद्रभिषेक किया। प्रभाकर झा ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए अाैर काेराेना जैसी संक्रमण वायरस की राेकथाम के लिए बाबा बूढ़ानाथ महादेव का रुद्रभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया गया, ताकि समाज, राज्य, देश व विश्व का कल्याण हाे सके। बाबा का अभिषेक कर सभी के कल्याण के लिए मंगल कामना की गई है। उन्हाेंने साफ-सफार्इ पर चर्चा करते हुए कहा कि अच्छी तरह हाथ-पांव धाेकर ही लाेगाें काे खाना चाहिए।

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में विद्वत वैदिक संघ के सदस्यों ने शनिवार को कोराना वायरस को लेकर रुद्राभिषेक किया। उन्हाेंने विश्व के कल्याण की कामना की ।
खबरें और भी हैं...