पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सराेज राय प्राॅक्टर बने, संपत्ति का काम देखेंगे सीसीडीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीएनबी काॅलेज के सामने की 22 एकड़ जमीन पर भू-माफियाओं की नजर

टीएमबीयू प्रशासन ने काॅलेज इंस्पेक्टर डाॅ. सराेज राय काे नया प्राॅक्टर बनाया है। वह डाॅ. विलक्षण रविदास की जगह लेंगे। डाॅ. रविदास का कार्यकाल 23 फरवरी काे पूरा हाे गया था। उसके बाद से प्राॅक्टर का पद रिक्त था। गुरुवार काे इस पद पर नई नियुक्ति की गई। हालांकि इस बार विश्वविद्यालय की संपत्ति के काम का जिम्मा सीसीडीसी डाॅ. केएम सिंह काे दिया गया है। इससे पहले पूर्व प्राॅक्टर डाॅ. विलक्षण रविदास ही यह काम भी देखते थे। इसी वजह से कार्यकाल पूरा हाेने के बाद उन्हाेंने विश्वविद्यालय की टीएनबी काॅलेज के सामने की 22 एकड़ जमीन पर भू-माफियाओं की नजर अाैर इसमें टीएमबीयू के कुछ अधिकारियाें की मिलीभगत
का दावा किया था। पीअारअाे डाॅ. एसडी झा ने बताया कि डाॅ. सराेज राय नए प्राॅक्टर बनाए गए हैं अाैर सीसीडीसी काे विश्वविद्यालय की संपत्ति की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...