पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग, सिनेमा हॉल, म्यूजियम, पार्क, जू 31 मार्च तक बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। ऐहतियात में बिहार सरकार ने सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, म्यूजियम, पार्क, सिनेमा हॉल, चिड़ियाघर को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। 22-24 मार्च को होने वाला बिहार दिवस समारोह नहीं होगा। कक्षा 8 तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सरकार, कॉलेजों की व अन्य परीक्षाएं स्थगित करने के बारे में संबंधित संस्थानों से आग्रह करेगी। डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 18 को होने वाले पंचायत उपचुनाव भी स्थगित कर दिए गए हैं। शुक्रवार को सीएम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में ये फैसले हुए। उधर, भागलपुर में मायागंज अस्पताल में काेराेना का संदिग्ध 30 वर्षीय मर्चेंट नेवी के जवान का सैंपल शुक्रवार को लिया गया। डाॅक्टराें ने उसे दाे दिनाें तक निगरानी में रखने के लिए वार्ड में भर्ती किया, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद वह भाग गया। संदिग्ध मरीज मुंगेर का रहने वाला है।

हरियाणा व महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, सीबीएसई परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मुख्य सचिव ने कहा-कॉलेज व यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह संबंधित अथॉरिटी से किया जाएगा। -पढ़ें | पेज 2/9/14/15 भी

संसद सत्र 3 अप्रैल की जगह 18 मार्च को, विधानमंडल का बजट सत्र 31 की बजाय 16 को ही हो सकता है खत्म

संसद का बजट सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ने वाला है। नरेंद्र जाधव समेत तीन सांसदों ने पीएम को पत्र लिखकर सत्र समाप्त करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि 3 अप्रैल तक चलने वाला सत्र 18 मार्च को स्थगित हो सकता है। इसी तरह विधानमंडल का बजट सत्र 31 मार्च के पहले खत्म होगा। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए इस पर विचार किया जा रहा है। अंतिम निर्णय सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक के बाद लिया जाएगा। माना जा रहा है सारे दल इस पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं सत्रावसान के पहले इसकी औपचारिकताएं पूरी करना आवश्यक है।

भारत की तैयारी कुछ ऐसी: 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की

{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया। पहले इन दोनों मैचों को बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी चल रही थी।

{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।

{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।

{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे। जामिया िमल्लिया इस्लामिया विवि में भी कक्षाएं बंद हुईं।

बिहार में निजी समारोह में भीड़ को कैसे रोका जाए? इस पर सोमवार को बैठक


सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर

कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्‌टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’ - लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय।

{ सेंसेक्स सहित दुनिया के 7 शेयर बाजारों में लगा लोअर सर्किट, इसके बाद स्थिति सुधरी | पढ़ें बिजनेस पेज

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारी भी मास्क पहने दिखे।

इस पर विचार : एक दिन आधे कर्मचारी ऑफिस आएं, दूसरे दिन बाकी आधे

5. कक्षा एक से 8 तक की परीक्षाएं टलीं, होती रहेंगी सीबीएसई परीक्षाएं

4. मास्क व सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर सात साल की कैद संभव

2. आईपीएल 15 अप्रैल तक टला, लखनऊ और कोलकाता वनडे भी रद्द

3. सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी केस सुनेगा, अन्य कोर्ट में भी इसपर विचार


1. बिहार समेत देश के 12 राज्यों में एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद

देश और बिहार में पांच बड़े फैसले

दिल्ली में कोरोना से देश की दूसरी मौत

मायागंज अस्पताल से कोरोना का संदिग्ध मरीज भागा

पटना के एक मॉल में पसरा सन्नाटा।

एहतियात: मंदिर से मैदान तक मास्क...

{बिहार के मुख्य सचिव के अनुसार सभी स्पोर्ट्स और कल्चरल इवेंट भी नहीं होंगे।

{ श्रीकृष्ण मेमोरियल, ज्ञान भवन और बापू भवन जैसे हॉल की बुकिंग रद्द कर दी गई है।

{ सरकारी कार्यालयों में अल्टरनेट व्यवस्था के बारे में विचार। यानी, एक दिन कुछ कर्मी आएंगे, दूसरे दिन दूसरे कर्मी।

{निजी कार्यक्रम/समारोह में भीड़ को कैसे रोका जाए, इसके वास्ते सोमवार को बैठक होगी।
खबरें और भी हैं...