पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गृह प्रवेश पर स्कूली छात्रों ने पाैधे लगाने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भागलपुर| गांधी मित्र संस्था ने शुक्रवार काे मध्य विद्यालय झुरखुरिया सबाैर में जल जीवन हरियाली काे लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अायाेजन किया। इसमें छात्राें ने शपथ ली कि जब अपनी प|ी के साथ गृह प्रवेश करेंगे ताे दाे पाैधे जरूर लगाएंगे। नए रिश्ते की शुरुअात के साथ माता-पिता, भाई, बहन अाैर समाज काे अाॅक्सीजन की साैगात देंगे। इस माैके पर लेख प्रतियाेगिता का भी अायाेजन किया गया। इसमें सातवीं के अमित कुमार काे प्रथम, पीयूष कुमार काे द्वितीय अाैर पांचवीं के बमबम कुमार काे तृतीय पुरस्कार मिला। छात्राें काे पुरस्कार के ताैर पर प्राे. विवेकानंद मिश्रा अाैर मुख्य अतिथि डाॅ. संजीव कुमार मिश्र ने प्रेरक पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य रेणु कुमारी ने की। मंच संचालन अमिता कुमार अाैर धन्यवाद ज्ञापन इंदू रानी ने किया। इस माैके पर सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...