सीटें खाली रहीं ताे बीएड में दाखिले के लिए 5 काउंसिलिंग
राजभवन से लेकर नाेडल यूनिवर्सिटी एलएनएमयू इस बार बीएड में नामांकन काे लेकर बेहद सतर्क है। प्रयास किया जा रहा है कि इस बार नामांकन सभी निर्धारित सीटाें पर हाे। पिछले दाे बार राज्यभर के बीएड काॅलेजाें में नामांकन में कमी हुई थी। कंबाइंड इंट्रेंस टेस्ट में पास हाेने अाैर काउंसिलिंग के बाद छात्राें ने अावंटित काॅलेजाें में नामांकन नहीं लिया था। इसीलिए इस बार काउंसिलिंग के बाद काॅलेज अावंटित हाेते ही छात्राें से नामांकन से पहले ही फीस का कुछ हिस्सा जमा कराने की याेजना बनी है। अब इसी कड़ी में यह भी तय किया गया है कि इस बार सीटें खाली रहने पर दाे काउंसिलिंग अाैर कराई जाएगी। इससे पहले तीन काउंसिलिंग कराने की बात थी। इस बारे में टीएमबीयू के नाेडल अधिकारी डाॅ. सराेज कुमार राय ने बताया कि पहले तीन काउंसिलिंग ही हाेगी। हरेक काउंसिलिंग के बाद काॅलेज का अावंटन अाैर डाॅक्यूमेंट का सत्यापन हाेगा। इसी दाैरान चयनित छात्राें काे नामांकन लेने से पहले कुछ राशि नाेडल यूनिवर्सिटी में जमा करानी हाेगी। तीन काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली रह जाएंगी तब दाे काउंसिलिंग अाॅन स्पाॅट
तरीके से हाेगी।