जेल भेजा गया शराब के नशे में गिरफ्तार दारोगा
नवगछिया| वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में पुलिस की गई कार्रवाई में शनिवार देर रात शराब के नशे में गिरफ्तार दरोगा सुनील सिंह को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। भवानीपुर के एक मकान में कुछ पुलिसकर्मियों के शराब पीने की सूचना थी।