पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाथनगर व ललमटिया में भूमि विवाद के सात मामले निबटाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार काे नाथनगर व ललमटिया थाना परिसर में सीअाे की अध्यक्षता में जमीन विवाद संबंधित मामलाें के निबटारे के लिए शिविर लगा। इसमें अाए 13 अावेदनाें में सात मामलाें का निबटारा दाेनाें पक्षाें के अापसी समझाैते पर िकया गया। ज्यादातर मामले सीमांकन व रैयती विवाद के थे। कुछ मामलाें में न्यायालय में जाने की सलाह दी गयी। सीअाे राजेश कुमार ने बताया िक नाथनगर थाना में अायाेजित शिविर में 11 अावेदनाें में सात का निबटारा किया गया। शेष चार मामलाें की सुनवाई के लिए अागे की तारीख तय की गई। इनमें अजमेरीपुर के फुच्चाे साव व कारू मंडल के बीच चल रहे रैयती विवाद में न्यायालय काे कहा गया। गाेसाईंदासपुर के वीरेन्द्र मंडल व सुरेश महताे के बीच चल रहे सीमांकन विवाद व फतेहपुर के कुलभूषण शर्मा व विनाेद मंडल के बीच चल रहे सीमांकन विवाद काे सुलझाया गया। ललमटिया थाना में जमीन विवाद संबंधित दाे अावेदन में दूसरे पक्ष के लाेगाें के नहीं अाने पर सुनवाई की तारीख तय की गई। सीअाे ने बताया कि अावेदकाें काे सुनवाई के लिए चार अप्रैल काे अाने काे कहा गया है।

नाथनगर थाना में जमीन विवाद मामले की सुनवाई करते सीओ राजेश कुमार।
खबरें और भी हैं...