दाे अधिवक्ताअाें के निधन पर हुई शाेकसभा, वकीलाें ने दी श्रद्धांजलि
डीबीए के प्रशाल में शुक्रवार काे संघ के अध्यक्ष अभयकांत झा की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इसमें कामेश्वर पांडेय और स्टेला जुडा को श्रद्धांजलि दी गई। महासचिव संजय कुमार माेदी ने बताया कि बताया कि 1969 में कामेश्वर पांडेय ने डीबीए में पंजीयन कराया था। वे डीबीए भागलपुर के सदस्य के साथ स्टेट बार काउंसिल के सदस्य चुने गए तथा उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। वे वर्तमान में बिहार स्टेट बार काउंसिल के काे चेयरमैन थे। वहीं महिला अधिवक्ता स्टेला जुडा ने 1968 में डीबीए भागलपुर की प्रथम महिला सदस्य थी। साथ ही वे एजीपी एवं एससी एसटी के विशेष लाेक अभियोजक भी रह चुकी थीं। उनकी मृत्यू सात मार्च काे हुई थी। दाेनाें अधिवक्ता डीबीए भागलपुर की नियमित सदस्य थे। इनके निधन से डीबीए काे काफी क्षति हुई है। सदस्याें ने दाे मिनट का माैन रखकर दिवंगत अात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शाेकसभा में स्टेट बार काउंसिल के सदस्य प्रेमनाथ अाेझा, उपाध्यक्ष वीरेश मिश्रा, किशाेर झा, नभय कुमार चाैधरी, रूद्र नारायण झा, जगन्नाथ भगत, सत्यनारायण झा, काैशल किशाेर पांडेय, मृत्युंजय कुमार सिंह, संदीप झा, निखिल कुमार सिंह, संजय सिंह, सारिक मंजूर, रामनाथ गुप्ता, संताेष दुबे, चंदन सिंह, रेणु घाेष, साधना झा, सरिता कुमारी, निरंजन कुमार दूबे, अंजनी कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता माैजूद थे।