पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाभी ने रची देवर की हत्या की साजिश, 2 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यौन उत्पीड़न से अाजिज एक महिला ने अपने देवर की हत्या की साजिश रच डाली। देवर को मरवाने के िलए महिला ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को बुला कर घर में छिपा लिया था। हालांकि पुलिस की तत्परता से देवर की हत्या की साजिश विफल हो गई। इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली महिला अौर उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड अमर कुमार (बेलसर, अमडंडा) को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बबरगंज थाने के कुतुबगंज मोहल्ले की है। मामले में देवर ने उक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। देवर का कहना है कि उसकी भाभी चरित्रहीन अौर बदमाशों को घर पर बुलाती है, जिसका विरोध करने पर हत्या की साजिश रची गई। जबकि अारोपी महिला का कहना है कि उसके साथ देवर अक्सर रेप करता था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। देवर ने बताया कि शनिवार रात को दस बजे वह काम से लौटा तो भाभी के कमरे से एक लड़का निकला अौर उसके गले में रस्सी डाल दिया। उक्त लड़का अौर मेरी भाभी मिलकर रस्सी खींचने लगे। दोनों ने दबिया अौर छूरी से प्रहार भी किया। लेकिन देवर किसी तरह दोनों के चंगुल से निकल कर चिल्लाने लगा, जिससे मोहल्लेवाले जुट गए अौर उक्त लड़के को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला अौर उक्त लड़के दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर से रस्सी, दबिया, छूरी भी बरामद हुअा है। गिरफ्तार अमर ने बताया कि उसे महिला ने फोन कर देवर की हत्या के लिए बुलाया था। उक्त महिला पूर्व में रजौन निवासी एक युवक पर इलाज के नाम पर दुष्कर्म करने का भी अारोप लगाया था।

बबरगंज के कुतुबगंज मोहल्ले की घटना, देवर की हत्या के लिए ब्वॉयफ्रेंड को बुलाया था


गिरफ्तार ब्वॉयफ्रेंड अमर कुमार।
खबरें और भी हैं...