पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना वीमेंस काॅलेज की सहायता से प्लेसमेंट अाैरकाउंसिलिंग सेल काे बेहतर बनाएगा एसएम काॅलेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएम काॅलेज में 2021 में या उससे पहले भी नैक से मूल्यांकन कराया जा सकता है। इसकी तैयारियाें की शुरुअात हाे गयी है। इसके लिए पटना वीमेंस कॉलेज से एसएम कॉलेज का एएमयू हाेगा। उसकी सहायता से प्लेसमेंट, काउंसलिंग सेल और ट्रेनिंग सेंटर को सक्रिय किया जाएगा। ये निर्णय काॅलेज में शुक्रवार काे मूल्यांकन को लेकर नैक समिति की बैठक में लिया गया।

काॅलेज के पुस्तकालय और ऑफिस का काम कंप्यूटर से हाेगा। जल्द ही लाइब्रेरी और कार्यालय कंप्यूटरीकृत हाेगा। लाइब्रेरी में रीडिंग रूम, फोटो स्टेट मशीन, वाशरूम व पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

किताबों के रख-रखाव, बाइंडिंग व बार कोडिंग के कार्य भी हाेंगे। लाइब्रेरी और कार्यालय के कर्मियों और सम्बंधित शिक्षकों को काॅलेज स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। काॅलेज की वार्षिक पत्रिका प्रतिभा को आईएसएसएन नम्बर
दिलाया जाएगा। पत्रिका का प्रकाशन नियमित होगा। इसके लिए शिक्षकों और छात्राओं से आलेख मांगे गए हैं। विज्ञान विभाग में इन्क्यूबेशन सेल बनाने पर भी चर्चा हुई।

मूल्यांकन से पहले वर्कशॉप और सेमिनार का हाेगा आयोजन, प्राथमिकता के आधार पर पूरा होगा काम

मूल्यांकन से पहले वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्या डाॅ. अर्चना ठाकुर ने नैक मूल्यांकन से संबंधित काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को निर्देश दिया है। नैक मूल्यांकन के लिए महाविद्यालय का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। काॅलेज की सारी सूचनाएं पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन भरा जाएगा। बैठक में नैक समिति के सदस्य डॉ. रमन सिन्हा, डॉ. रफीकुल हसन, डॉ. तबस्सुम परवीन, प्रो. माला सिन्हा, डॉ. रीता सिन्हा, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डॉ. कुमार प्रभात चंद्रा, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. दीपक कुमार दिनकर, डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी, डॉ. प्रियंका कुमारी, चन्दन कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...