पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसी काेच से हटेंगे पर्दे होगी विशेष साफ-सफाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों से कहा जा रहा है कि घबराएं नहीं, डॉक्टरी सलाह के बिना दवा न लें। स्टेशन के हेल्थ सेंटर पर अाईसाेलाेशन वार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। पूर्व रेलवे के सीपीअारअाे निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक से लेकर रेलकर्मियाें के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने सभी रेलमंडलों को सभी ट्रेनों के कोच के अंदर सफाई करवाने और सेनेटाइज करवाने के निर्देश दिए हैं। प्राइमरी मेंटनेंस में इंफेक्शन से बचाव के लिए लाइसोल इस्तेमाल करने को कहा है। ईएमयू व डेमू ट्रेनों के कोच की रात्रि में मेंटनेंस कराने, रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल में बेंच, कुर्सी, बाथरूम की विशेष सफाई का निर्देश भी दिया गया है। कोच में हैंड रेल्स, दरवाजे, खिड़कियां, चेन व स्नैक टेबल की नियमित सफाई कराने व कोच में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड सोप रखने को कहा है। एसी कोच से सभी पर्दों को हटाने का निर्देश दिया है। ट्रेनों व पिट लाइन में नियमित फॉगिंग का निर्देश दिया है। भागलपुर जंक्शन स्थित रेलवे अस्पताल के एडिशनल चीफ मेडिकल सुपरीटेंडेंट डाॅ. सत्येंद्र कुमार ने बताया, भागलपुर के रेलवे अस्पताल में पूरी तैयारी की गई है।

बदली व्यवस्थाएं
खबरें और भी हैं...