16 से पंचायताें में विशेषग्रामसभा का अायाेजन
भागलपुर | जिले के सभी पंचायताें में 16 मार्च से विशेष ग्रामसभा का अायाेजन हाेगा। यह लगातार 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें डीएम से लेकर जिला, अनुमंडल, प्रखंड व अंचल स्तर के पदाधिकारी शामिल हाेंगे अाैर लाेगाें की समस्या से रूबरू हाेंगे। साथ ही वहां के लाेगाें से फीडबैक भी लेंगे। इसकाे लेकर जिला प्रशासन की अाेर से तैयारी शुरू कर दी गर्इ है। सरकार के निर्देश पर विशेष ग्रामसभा का अायाेजन किया जाना है। बता दें कि सप्ताह में तीन दिन बुधवार, गुरुवार अाैर शनिवार काे पहले से ही अफसराें का क्षेत्र भ्रमण तय है। इसके लिए जिलास्तरीय पदाधिकारियाें काे पूर्व से ही अलग-अलग प्रखंड का वरीय पदाधिकारी बनाया जा चुका है। इसके बाद भी सरकारी याेजना जमीन पर सही ढंग से नहीं उतर पा रही है।