सुल्तानगंज स्टेशन पर जल्द मिलेगी स्टेनलेस स्टील चेयर की सुविधा
सुल्तानगंज| भागलपुर-जमालपुर रेल खंड पर अवस्थित सुल्तानगंज स्टेशन पर बहुत जल्द ही यात्रियों को बैठने के लिए स्टेनलेस स्टील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि विभाग से इस स्टेशन को फिलहाल 40 स्टेनलेस स्टील चेयर प्राप्त हुए हैं। इसमें 10 सिटेड 15 व 4 सिटेड वाले 25 चेयर शामिल हैं। बताया गया कि स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1, 2 व 3 पर जहां-जहां जरूरत होगी की जाएगी। जगहों को चिह्नित कर उक्त चेयर लगाया जाएगा। टेक्नीकल एक्सपर्ट इस काम में लगे हुए हैं। एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को उक्त सुविधा उपलब्ध करा दिया जाएगा।