पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोक : अाज हाेने वाला हाेली मिलन हुआ स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस काे लेकर रविवार काे विभिन्न जगहाें पर हाेने वाला हाेली मिलन समाराेह स्थगित कर दिया गया है। चंपा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष डॉ. ज्योतिष चंद्र शर्मा ने बताया कि मंच का होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया है। उधर, पीपरपांती के काली स्थान परिसर में अखिल भारतीय तेेली महासभा की अाेर से रविवार काे हाेने वाला हाेली मिलन समाराेह काे स्थगित कर दिया गया है। संगठन सचिव बैजनाथ साह ने बताया कि अब यहां हवन किया जाएगा। कसौधन वैश्य पंचायत समिति के अध्यक्ष डाॅ. विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि रविवार काे हाेने वाला हाेली मिलन रद्द कर दिया गया है। बंगाली माइनॉरिटी एजुकेशन सोसायटी के महासचिव राजीव बनर्जी ने बताया कि रविवार को दुर्गाचरण उच्च विद्यालय में होनेवाले वार्षिक आम सभा को स्थगित कर दिया गया है। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच ने भी रविवार को होने वाली होली सह परिवार मिलन समारोह को स्थगित कर दिया है। चौरसिया विकास समिति के अध्यक्ष संजय माेदी ने बताया कि रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया गया है। परशुराम सेवा संस्थान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार चाैबे ने कहा कि 31 मार्च तक हाेने वाले संस्था के सभी कार्यक्रम काे स्थगित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...