हड़ताली शिक्षकों ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिहपुर/शाहकुंड। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हड़ताली शिक्षकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक स्कूलों में तालाबंदी रहेगी। शिक्षकों ने कहा कि पूरे देश में होली मनाई गई लेकिन हमारी होली फिकी रही। मौके पर अनिल कुमार दीपक, मुश्ताक आलम, विनय कुमार भारती, राजेश कुमार पंडित, दिलीप कुमार , सुनील सोनू, रूपेश कुमार, मुरारी चौधरी, विनय मिश्रा, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।