बारिश में छाता लगाकर हड़ताली शिक्षकाें ने बुलंद की आवाज
टीएमबीयू के रजिस्ट्रार ने बीपीएससी से टीएनबी काॅलेज में जूलाॅजी में चयनित असिस्टेंट प्राेफेसर राम परीक्षण कुमार काे ज्वाइन करने के लिए एक अाैर माैका दिया है। प्राचार्य डाॅ. संजय कुमार चाैधरी ने बताया कि असिस्टेंट प्राेफेसर ने इसके लिए पूर्व में अाग्रह किया था। शिक्षक काे नाै अप्रैल 2020 तक ज्वाइन करने का माैका दिया गया है।
फौकानिया में 92.62% और मौलवी में 96.31 प्रतिशत परीक्षार्थी पास
सिटी रिपोर्टर|पटना
बिहार मदरसा बोर्ड ने नया इतिहास रचते हुए इस साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से पहले फौकानिया यानी मैट्रिक और मौलवी यानी इंटर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। शनिवार को दोनों परीक्षाओं के परिणाम काे एक होटल में शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा व विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति हारून रशीद को जारी करना था, पर कोरोना वायरस के खतरे की वजह से होटल में रिजल्ट जारी नहीं किया गया। इसके बाद चेयरमैन अब्दुल कय्यूम अंसारी और सचिव मो. सईद अंसारी ने बोर्ड के प्रशासनिक दफ्तर हारुननगर में रिजल्ट जारी किया। फौकानिया में 92.62 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए जो पिछले साल से 17 फीसदी अधिक हैं। मौलवी में 96.31 प्रतिशत छात्र पास हुए। यह पिछले साल से 8 फीसदी अधिक है। दोनों परीक्षाएं डेढ़ माह पहले हुई थीं। समय पर रिजल्ट जारी करने के चक्कर में बोर्ड ने इसबार टॉपर लिस्ट जारी नहीं की। बोर्ड की वेबसाइट www.bsmeb.org पर दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। फौकानिया में कुल 71284 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 64290 परीक्षार्थी पास हुए। इस परीक्षा में प्रथम श्रेणी से 2244, द्वितीय श्रेणी से 53289 जबकि तृतीय श्रेणी से 8757 छात्र पास हुए। फौकानिया में 42 छात्र और 57 छात्राएं यानी कुल 119 नन मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने भी कामयाबी का परचम लहराया।
छात्र यदि हाॅस्टल नहीं छाेड़े ताे लगेगा दंड
भागलपुर| टीएमबीयू के पीजी हाॅस्टलाें में अब भी कई छात्र काेर्स अाैर सत्र पूरा हाेने के बावजूद रह रहे हैं। पूर्व में बर-बार टीएमबीयू प्रशासन ने निर्देश दिया था कि जिन छात्राें का सत्र अाैर काेर्स पूरा हाे जाए, वे खुद हाॅस्टल छाेड़ दें। लेकिन स्थिति सुधर नहीं रही है। पीजी का काेर्स पूरा चुके छात्र अभी भी हाॅस्टलाें में हैं। इसकाे लेकर डीएसडब्ल्यू प्राे. याेगेन्द्र ने कहा है कि चाैथे सेमेस्टर का काेर्स पूरा कर चुके छात्र हाॅस्टल छाेड़ दें। एेसा नहीं करने पर एेसे छात्राें काे प्रत्येक दिन 100 रुपए की दर से दंड देना हाेगा।
प्राेफेसर को ज्वाइनिंग का एक और माैका
छाता लेकर बारिश में धरने पर डटे रहे माध्यमिक शिक्षक।
एजुकेशन रिपाेर्टर | भागलपुर
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर समान काम-समान वेतन काे लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर चल रहे शिक्षकों का विरोध शनिवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। बारिश में हड़ताली शिक्षक छाता लगाकर धरनास्थल पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान शिक्षकाें ने कहा कि सरकार काे हर हाल में उनकी मांग माननी हाेंगी, क्योंकि उनकी मांग जायज है। मगर सरकार शिक्षकाें के प्रति असंवेदनशील है। सदर अनुमंडल सचिव डॉ. रविशंकर ने कहा कि बिहार सरकार ने कोराना वायरस से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्रवाई करते हुए प्राथमिक व उच्च माध्यमिक तक के विद्यालयों काे बंद रखने का आदेश दिया है। मगर राज्य के इंटर और मैट्रिक के मूल्यांकन कार्य को स्थगित नहीं करना शिक्षकों के जान के प्रति सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। धरने का नेतृत्व प्रमंडलीय सचिव डॉ. अशोक कुमार यादव व सचिव सत्यजीत कुमार ने किया। माैके पर कहलगांव अनुमंडल सचिव मो. नसीम आलम, सौरभ कुमार, पद्मनाभ कुमार, मो. तौसीफ वसीम रजा, संजीव राय, अशोक कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य शिक्षक माैजूद रहे।
इधर, बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने यह निर्णय लिया है कि समान काम-समान वेतन काे लेकर हड़ताल पर चल रहे शिक्षक अब गांव-टाेले-माेहल्ले में जाकर लाेगाें काे काेराेना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद सिंह व प्रधान सचिव राणा कुमार झा ने कहा कि हम विपरीत परिस्थितियों जनहित के लिए कार्य करते हुए अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान हड़ताली शिक्षक लाेगाें से समर्थन की अपील करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। नुक्कड़ नाटक, गीत और कविता के माध्यम से भी जन जागरण करेंगे। आमलोग, छात्र-छात्राओं के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम 31 मार्च 2020 तक चलाया जाएगा। 31 मार्च तक प्रखंड स्तर पर सभी हड़ताली साथी धरनास्थल से समूह बनाकर चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव-टाेले-माेहल्ले में जाएंगे।
ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए बोर्ड में लगी स्वैप मशीन
चेयरमैन अब्दुल कय्यूम अंसारी ने बताया कि इस साल एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार दोनों परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया। समय पर रिजल्ट जारी होने से छात्रों की आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा किसी तरह की फीस ऑनलाइन जमा करने के लिए बोर्ड में स्वैप मशीन लगा दी गई है।