ट्रिपल आईटी के दोनों छात्रों को दी श्रद्धांजलि ली शपथ-खतरनाक घाट पर नहीं नहाएंगे
ट्रिपल आईटी के दाे छात्र के गंगा में डूबने से हुई मौत के बाद बुधवार को दिन में कॉलेज में शोकसभा हुई। शाम में सभी ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। कम्प्यूटर साइंस के फर्स्ट ईयर दो छात्र फणी तेजा व साईं किरण के गंगा में डूबने से शनिवार काे मौत हो गई थी। छात्र फणी तेजा आंध्रप्रदेश के अंगुले जिले का और ईं किरण प्रकाशम विजयवाड़ा का रहने वाला था। दोनों की मौत के बाद अन्य छात्रों को सुरक्षा के लिहाज से डायरेक्टर डाॅ. अरविंद चाैबे ने सभी छात्राें काे शपथ दिलाई। सभी ने शपथ में दोहराया कि गंगा में खतरनाक घाट पर स्नान नहीं करेंगे।