तनवीर नगर और हिमांशु यादव बने नवगछिया राजद के प्रखंड अध्यक्ष
नवगछिया| नवगछिया राजद जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान व जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल ने पार्टी की मजबूती के लिए संगठन का विस्तार किया है। पूर्व युवा प्रधान महासचिव तनवीर बाबा को नगर अध्यक्ष व अधिवक्ता हिमांशु यादव को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम का संचालन आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव व अध्यक्षता शैलेश यादव ने की। शैलेश यादव ने आशा व्यक्त किया है कि दोनों के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में प्रतिमा सिंहा, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, विभूति भूषण, लड्डू हरिजन, अरविंद दास, संजय यादव, बबलू यादव, गौरीशंकर यादव, अजहर, शिवराज, दिलीप यादव, रामविलास सिंह, बहादुर यादव, सिकंदर दास, कुंदन शर्मा, मुन्ना, रतन मंडल आदि मौजूद थे।