पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अप्रैल तक हर घर में नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य : मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूबे के पीएचईडी मंत्री विनाेद नारायण झा ने गुरुवार काे कहा कि अप्रैल के अंत तक सूबे के हर घर में नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न जिलाें के अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है। लक्ष्य काे पूरा करने काे लेकर अावश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं।

गुरुवार की शाम बांका से भागलपुर सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने कहा िक भागलपुर के पूर्वी, पश्चिमी इकाई अाैर बांका में हर घर नल का जल पहुंचाने के लिए िकये जा रहे कार्य काे लेकर समीक्षा की जाएगी। इसके लिए स्थल का निरीक्षण करेंगे। विभाग के इंजीनियर व अधिकारियाें के साथ बैठक भी हाेगी। उन्हाेंने बताया िक पूर्वी भाग में कहलगांव व पीरपैंती में हर घर नल का जल पहुंचाने केे लिए 58 हजार परिवाराें काे चिह्नित कया गया है।

पश्चिमी भाग के सुल्तानगंज में अटकी पुरानी बहुअायामी जल परियाेजना के तकनीकी दिक्कताें काे दूर कर िलया गया है। इसके लिए डीपीअार तैयार कर ली गयी है। टेंडर निकाल कार्य शुरू करा दिया गया है। माैके पर पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा नेता दिलीप मिश्रा अादि माैजूद थे।

परिसदन में गुरुवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री विनाेद नारायण झा।
खबरें और भी हैं...