पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षक कर रहा था शराब का काराेबार, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाथनगर | मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर तीन घरों से 19 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया। एक को पुलिस ने पकड़ा, दो काराेबारी फरार हो गए। महमदपुर के पप्पू चौधरी के घर से 10 लीटर, जीवन तांती के घर से 4 लीटर और मनोहरपुर शहजादपुर के शम्भु चौधरी के घर से 4 लीटर देशी महुआ शराब मिली। पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे में हंगामा कर रहे मनसर के विनोद गोस्वामी काे उसके घर से गिरफ्तार किया। शंभू कन्या उच्च विद्यालय मनोहरपुर में शिक्षक है। वह कई दिनों से घर में शराब का धंधा कर रहा था। गिरफ्तारी के पश्चात परिजन उसे थाने से छुड़ाने की जुगत में लगे रहे। हालांकि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी शंभु चौधरी टीचर है या नहीं इसकी जानकारी उसे नहीं है। मधुसूदनपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें और भी हैं...