शिक्षकाें ने कहा-मांगें पूरी हाेने तक चलेगा अांदाेलन
नाथनगर बीअारसी में राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
बीअारसी में हड़ताल के 22वें दिन साेमवार काे बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताली शिक्षकों ने अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व अपर सचिव आरके महाजन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकाें ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकाें ने कहा िक समान काम का समान वेतन, पुरानी पेंशन नीति, राज्य कर्मी का दर्जा, सेवा शर्त लागू करना, अनुकम्पा पर बिना शर्त बहाली, सेवानिवृत्ति उम्र 65 वर्ष करना, ईपीएफ लागू करना व स्थानांतरण की सुविधा देना हमारी मांगें हैं। जबतक सरकार इसे पूरा नहीं करती है, अांदाेलन जारी रहेगा। माैके पर जिला संयोजक सदस्य श्याम नंदन सिंह, रंजीत रजक, ब्रजराज चौधरी, फ़िरदौस आलम, रवि कुमार, विक्रम कुमार, तनवीर आलम, रवि प्रकाश सौरव कुमार सत्यव्रती, अशोक रजक, वंशी तांती, चंदन कुमार, अवधेश कुमार सिंह, चक्रधर मंडल अादि माैजूद थे।
बीआरसी में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक।