कहलगांव में 26वें दिन भी जारी रहा शिक्षकों का धरना
कहलगांव | समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर बीआरसी भवन के समक्ष जारी शिक्षकों का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस धरने को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के प्रति लापरवाह बिहार सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया गया है। शिक्षक अपनी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। माैके पर दीपक सिंह, लक्ष्मीकांत, ब्रजकिशोर झा, दीनबंधू कुमार, दीपनारायण यादव, चंदन प्रताप, जयश्री, राकेश पांडेय, धनंजय कुमार, उषा देवी, आफताब आलम, कन्हैया चौधरी सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।