शिक्षक संघ का 17वें दिन भी जारी रहा धरना
भागलपुर | बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का 17वें दिन भी धरना जारी रहा। राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण झा व सदर अनुमंडल सचिव रविशंकर ने संयुक्त बयान में कहा कि शिक्षक व शिक्षिकाएं अपनी मांग के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। दूसरी ओर अध्यापक शिक्षक महाविद्यालय में गुरुवार को टीईटी शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। आलोक कुमार व सौरभ कुमार भागलपुर व बांका जिले के टीईटी शिक्षकों को एकजुट कर टीईटी शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति को मजबूत करने की बात कही। गुरुवार को पटना में आयोजित होने वाले मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने पर भी चर्चा हुई।